FeaturedJamshedpurJharkhand

शहर की तिगड़ी करेगी इंदरजीत की राह आसान सेठी, सेवा व चहल भी खेवनहार

जमशेदपुर। गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है और दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से किसी की जीत की राह को कोल्हान, रांची, धनबाद आसान करती है।
गुरदीप सिंह पप्पू
वर्तमान महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह का चुनाव मैदान में उतरना तकरीबन तय माना जा रहा है क्योंकि कोल्हान की तिगड़ी मजबूती के साथ खड़ी है। इस तिकड़ी में धुरंधर सरदार शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह एवं गुरमीत सिंह तोते का नाम शुमार है। इस तिकड़ी ने हाल ही में सीजीपीसी चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर दिखा दिया कि लोगों का प्यार प्रेम समर्थन उनके साथ है।

सरदार शैलेंद्र सिंह सीजीपीसी में नौ साल प्रधान रहे हैं और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में कार्यकारी प्रधान पद को सुशोभित कर चुके हैं। भगवान सिंह सहज और सरल उपलब्ध रहते है और गुरमीत सिंह तोते बेगाने को अपना बनाने का गुर जानते हैं।
शैलेन्द्र सिंह
संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले सहित कई प्रधानों ने सरदार शैलेंद्र सिंह से आग्रह किया है कि वह इंद्रजीत सिंह को अपना समर्थन दें जिससे वे निर्विरोध जीत दर्ज कर सकें।
पिछले चुनाव में सरदार इंद्रजीत सिंह को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रांची के भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी, सिंदरी के सेवा सिंह एवं धनबाद के सरदार चहल ने खुलकर सहयोग और समर्थन कर जिताया था।

Related Articles

Back to top button