FeaturedJamshedpur

शक्ति दरबार जन्म उत्सव पर माता अतिउत्तेमश्वरी को लगे 36 प्रकार के भोग

कोरोना योद्धाओ और आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति

जमशेदपुर। दरबार का तीन दिवसीय जन्म (स्थापना) उत्सव भक्तो द्वारा मनाया गया। स्थापना उत्सव के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरहरगुटटू में जय माता दी आवास पर माता अतिउत्तेमश्वरी का श्रृंगार एवं भव्य दरबार भक्तों द्धारा सजाया गया था। प्रथम दिन गुरूवार को जगत जननी महा शक्ति, दूसरे दिन शुक्रवार को माता सर्व शक्ति और तीसरे दिन शनिवार को माता अति उत्तम शक्ति की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गयी। दरबार का जन्म उत्सव केक काट कर मनाया गया। साथ ही माता को 36 प्रकार का भोग लगाया गया। पूजा के सभी कार्यक्रम अतिउत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा किया गया। कोरोना योद्धाओ के सम्मान में 108 गुब्बारे हवा मे उड़ा कार विश्व शान्ति का संदेश दिया गया। कोविड से जिनकी भी मृत्यु हुई, उनकी आत्मा की शांति के लिये माता रानी से प्रार्थना की गयी। माता के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद के अलावा उपहार भी दिया गया। खासकर कोरोना योद्धाओ और आंगनबाड़ी सेविकाओं को भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस के कर कमलों द्धारा सम्मानित किया गया। रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते और सरकारी नियमों का पालन करते हुए इस साल भक्तो को दरबार में भोग नही लगाने की जानकारी सोशाल मीडिया के माध्यम से पहले ही दे दी गयी थी। भक्तो ने अपने-अपने घरों में ही तीनों दिन माता को भोग लगाया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से माता कौशल्या, कुल्लु रानी, कृत्तिका कल्याणी, आथर्व, कर्थव्या, अनंत, शेष, बसु, राजदीप, संजय, किशन, प्रिया, संतोष, मनोज रजनीश, संजीव लड्डू, सुनील, रूस्तम कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मालूम हो कि यहॉं पर पिछले 13 बर्षाे से माता का दरबार लगाते आ रहा हैं। तीनों दिन का धार्मिक कार्यक्रम भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी की देखरेख में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button