FeaturedJamshedpurJharkhand

वैनहुसेन का झारखंड के सबसे बडे़ शोरूम का उद्घाटन जमशेदपुर में हुआ

जमशेदपुर। झारखंड में वैनहुसेन के सबसे बडे़ शोरूम का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर के साकची आमबगान एरिया के दिल्ली दरबार के ठीक सामने किया गया, उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, मेटलडाइन के कार्मिक पदाधिकारी अनुज सहाय एवं शोरूम के संचालक शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित एवं केक कटिंग कर उद्घाटन किया। मौके पर शैलेश पांडेय ने कहा कि बडे़ बरांड का जमशेदपुर में आना गर्व की बात है, झारखंड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर में शहरवासी अच्छे कपड़े के शौकीन है। शिवशंकर सिंह ने कहा कि इस तरह के शोरूम शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करेंगी। शोरूम के संचालक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि वैनहुसेन 137 साल पुराना एवं विश्वसनीय बरांड है, यह उनके द्वारा संचालित 22 वां शोरूम है एवं झारखंड का पहला, उन्होंने कपड़े के विशेषताओं एवं अभी चल रहे डिस्काउंट के विषय में भी विस्तार से बताया। उद्घाटन समारोह में आदित्य बिरला के रोशन गुप्ता, केबुल यूनियन के महामंत्री यू के शर्मा, टी एन मिश्रा, समाजसेवी हर्ष पांडेय, रमेश यादव, महेंद्र पांडेय, निरज सिंह, रिशी मिश्रा, सहित शोरूम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button