FeaturedJamshedpurJharkhand

बालीगुमा गौड़गोडा में 19 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन

जमशेदपुर। दिशोम जाहेर गाढ़ समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा की ओर से 19 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।यह बात की जानकारी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति के कार्यालय गोड़गोड़ा,बालीगुमा में प्रेस वार्ता के दौरान दी।प्रेस वार्ता में दिशोम जाहेर गाढ़ के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, सचिव मदन मोहन सोरेन, सनातन टुडू, सुकलाल टुडू ने प्रेस को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि दिशोम बाहा मिलन समारोह 19 मार्च को भव्य रूप से होगी,इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। दिशोम जाहेर गाढ़ में सुबह पूजा और प्रार्थना होगी।
बाहा नृत्य दो दल द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा इसके अलावा मुख्य अकर्षक आदिवासियों के सृष्टि तथा चरणबद्ध विकास की झाँकी सजाया जायगा।इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आएँगे।
वक्ताओं ने कहा मुख्य अतिथि धाड़ दिशोम के देश परगना बैजू मुर्मू उपस्थित होंगे। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू को समिति की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर मोहन हांसदा, राखल सोरेन, पप्पू सोरेन,दामू प्रामाणिक, जितेन सोरेन,लखाई बास्के, गुरबा बास्के आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button