FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम के साथ 75वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने राष्ट्रध्वज फहराकर 75वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी को शुभकामना दिया, अपने संबोधन में यह भी कहा कि हम सबों को मिलकर अपने भारत के गणतंत्र की रक्षा हर हाल में करने का शपथ लेना है। लोकतंत्र में संविधान की रक्षा और इसका अनुपालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है कि वह सहजता से उसका सम्मान करें। भारत में निवास करने वाले हमारे महापुरूषों ने सबों को भाईचारा के साथ रहने का मजबूत संविधान दिया है। इस संविधान के तहत सबों का मान सम्मान रक्षा सुरक्षा करने के अधिकार भी निहित है। सबसे ज्यादा और बड़ा दायित्व कांग्रेस पार्टी से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारी का होता है कि हर स्थिति में समाज को एक सूत्र में एकजुट बनाए रखें एवं प्रेम और सौहार्द के साथ लोगों के बीच अपना संदेश देते रहें। इस अवसर पर हमें यही संकल्प और अपना प्रण दोहराने का अवसर है। राष्ट्रध्वज को पहरा कर हम अपने कर्तव्य और नीतियों को याद करते हैं। इस अवसर पर सेवा दल कांग्रेस ने राष्ट्रगान जन गण मन गाकर और महापुरुषों का जय घोष कर धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा, के के शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, आनन्द मय पात्रा, रियाजुद्दीन खान, पी एन पांडे, शशि कुमार सिंह, सफी अहमद खान, अरुण कुमार सिंह, इंदुभुषण यादव, अशोक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, इंतिखाब वास्ती, रीता शर्मा, अजय मिश्रा, प्रमोद मिश्र, अशोक सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, इस्माइल बुरहान, ऊषा यादव, सीमा महंती, नलनी कुमारी, ज्योति मिश्र, संजय घोष, अतुल गुप्ता, सुदर्शन तिवारी, दुर्गा प्रसाद, गुरदीप सिंह, रानी राव, नवनीत मिश्र, जितेन्द्र सिंह, शाहनवाज खान, अब्दुल सलीम खान, संजय झा, राजकिशोर प्रसाद, अनन्त लाल, शबाना परवीन रमन खान, रेणू मिश्रा, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशेनजीत सेन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button