FeaturedJamshedpurJharkhand

वीरांगनाओं ने वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई और लोगों में लड्डू वितरण किया

जमशेदपुर। जुगसलाई में वीरांगनाओं ने बाबु बीर कुवार सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने लोगों के बीच लड्डू वितरण किया। फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने कहा कि सत्ता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह आजादी की लड़ाई में अपने हाथ में गोली लग जाने के बाद भी 80 वर्ष की उम्र में अपना हाफ काटकर गंगा मां को प्रवाहित कर दिया था।

हम सब को भी उनके बताए गए मार्गो का अनुसरण करके चलने का प्रयास करना चाहिए
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की राष्ट्रीय महामंत्री
भारती सिंह, बाबु बीर कुवर सिंह की परपोती रेनू सिंह, सीमा सिंह। रजनी सिंह, चित्रलेखा सिंह प्रतिमा सिंह, गुड़िया सिंह नीलम सिंह। प्रीति सिंह। बिंदु सिंह आशा सिंह आदि शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button