FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड के मोर्चा नेता महावीर मुर्मू ने श्रद्धा क्रम में सहयोग किया

चाकुलिया प्रखण्ड के जामुआ पंचायत अन्तर्गत बुआंगडीह गांव के रुपी माण्डी एवं पानो हाॅंसदा का विगत दिन निधन हो गया था। परिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण झामुमो के लोकप्रिय नेता *महाबीर मुर्मू जी* से श्राद्धकर्म हेतु सहयोग मांगा था। जानकारी मिलते ही आज महाबीर मुर्मू ने कार्यकर्ताओं के साथ बुआंगडीह गांव जाकर दोनों पीड़ित परिवार के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्राद्धकर्म हेतु सुखा राशन देकर सहयोग किये। आगे हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

मौके पर जिला 20 सुत्री सदस्य डोमन माझी, आंदोलनकारी वरिष्ठ नेता लालमोहन माण्डी, राम चंद्र हाॅंसदा, मनोरंजन माहतो,माझी बाबा फातु माण्डी, मिहिराम सोरेन, साहेबराम सोरेन,राॅकी सिंह, मनोज तांती,करण कालिंदी, टेम्पा मुर्मु,भिलु हाॅंसदा,धुमा माण्डी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button