FeaturedJamshedpurJharkhand

विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों को सचेत करना : सुरेश सोन्थालिया


जमशेदपुर। सोमवार को वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस आशियाना गार्डन सोनारी में मनाया गया। इसका उद्देश्य है, कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझकर अपने आसपास के पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए काम करें। आशियाना गार्डन ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोन्थालिया ने इस अवसर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बतायी। सोन्थालिया ने कहा प्लास्टिक न सिर्फ हमारी धरती और पर्यावरण को प्रदूषिक कर रही है बल्कि इससे हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आजकल ज्यादातर घरों में प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टोरेज के लिए बॉक्स हों या फिर पानी को बोलत, टिफिन हों या फिर चॉपर बोर्ड हर चीज प्लास्टिक से बनी है। सब्जी खरीदने जाएं तो प्लास्टिक की पॉलिथीन और प्लास्टिक के बैग मिलते हैं। ये सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पृथ्वी को साफ और सुरक्षित रखने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हमें अपने घर से सबसे पहले प्लास्टिक की चीजों को निकाल फेंकना चाहिए। इन चीजों से धरती ही नहीं बल्कि हमारी सेहत को भी नुकसान हो रहा है साथ ही आशियाना परिवार के सभी सदस्यों से जल संगरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उसके बाद आशियाना में लोगो को जागरूक करने के लिए एक मार्च निकली गई सदस्यों के हाथो में कॉलोनी को प्लास्टिक मुक्त करने के पोस्टर थे। इस कार्यक्रम में सचिव पीओना घोष, विनोद साहू, सुपर मोम भावना अग्रवाल, ज्योति सिंहगोदिया, पी एल पार्वती,दिनेश पाठक और चिंटू मुखी सहित काफ़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button