FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राष्ट्रीयवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा झारखंड इकाई की हुई बैठक

चाईबासा। मंगलवार को राष्ट्रियवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा झारखंड इकाई की बैठक साकची स्तिथ एक होटल में झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविशंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी श्री नीरज सिंह शामिल हुए। इस बैठक में संगठन के विस्तार , सदस्यता अभियान और झारखंड के हर पंचायत और जिले में विस्तार सह ग्राम प्रमुख के नियुक्ति पर चर्चा हुई । इस बैठक में श्री प्रमोद मिश्रा ने कहा की सैल्यूट तिरंगा पूर्णतः राष्ट्रवादी संगठन है और किसी भी संस्था और पार्टी से जुड़े लोग जिनके अंदर अपने देश के प्रति प्रेम और जिनके अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा है वे सब इस संगठन का हिस्सा बनकर अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मान दे सकते हैं। झारखंड के प्रभारी श्री नीरज सिंह ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा संगठन का विस्तार झारखंड के हर जिले, पंचायत और ग्राम तक किया जाएगा। इसके लिए हर जिले से कई नाम आ रहें है जो इस संगठन से जुड़कर काम करना चाह रहे हैं। साथ हीं जल्द ही पूरे झारखंड में वृहत सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संजीत रॉय, अमित पाण्डे, सूरज प्रकाश, इंद्रजीत सिंह भुल्लर, ऋषि सिन्हा, विजय कुमार, लाल कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत संस्था के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button