FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक, कहा- जयनारायण सिंह की कमी हमेशा खलेगी

जमशेदपुर। बस्ती विकास समिति के प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह के निधन से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास काफी मर्माहत हैं। श्री सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्री दास ने कहा कि वे एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने टेल्को मजदूर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा किये गये मजदूर हित एवं सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयनारायण सिंह का स्मरण करते हुए कहा है कि मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता है, हानि-लाभ जीवन-मरण, यश-अपयश ऊपर वाले के हाथ में है।

श्री दास ने जयनारायण सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री सिंह के निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button