FeaturedJamshedpurJharkhandNational

विद्युत वरण महतो की जीत की खुशी में सिखों ने मनाई दिवाली

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार विद्युत वरण महतो की लगातार तीसरी जीत पर सिखों ने होली दीवाली मनाई।
झारखंड सिख विकास मंच के बैनर तले साकची महिवाल ट्रैवल्स चौक पर सिखों ने एक दूसरे के गाल पर अबीर लगाकर जीत की बधाई दी।
उसके उपरांत 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। मोमबत्तियां जलाई गईं तथा जमकर पटाखे फोड़े गए।
इसके साथ ही ढोल ताशे के धुन पर समर्थक जमकर नाचे तथा महिवाल ट्रेवल्स से लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तक विजय जुलूस निकाला।
इसमें शामिल सिख भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद विद्युत वरण महतो जिंदाबाद गुरदीप सिंह पप्पू जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
मंच के संस्थापक और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, अध्यक्ष दलजीत सिंह, हयूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी प्रधान दलबीर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह, मानगो गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह इंदर, भाजपा नेता जोगिंदर सिंह जोगी,
अवतार सिंह गाँधी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत, केंद्रीय निर्णयाक मंडल सदस्य, परम जीत सिंह चन्नी, लखिन्दर् सिंह लाली, गुरबख्श सिंह गच्ची, जसवंत सिंह, , संत्ता सिंह, जस्मैर सिंह जस्सी,
गच्छी विल्खू, गूरदयाल सिंह टीटू, शिव दिलवारी, अवतार सिंह सोय, हरजिंदर सिंह प्रधान सीता राम डेरा गुरुद्वारा, जसबीर सिंह सोनी एवं अन्य कई लोग थे।

Related Articles

Back to top button