FeaturedJamshedpurJharkhand

विद्यार्थी परिषद् जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय इकाई ने सौंपा विश्वविद्यालय के कुलसचिव अविनाश सिंह को दिये 5 सूत्री मांग पत्र

जमशेदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंजली झा के नेतृत्व में कुलसचिव अभिनाश सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें निम्लिखित मांग किया गया।

क्लास नियमित रूप से कराया जाए, महिला विश्वविद्यालय परिसर एवं परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए। छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाए जाएं। शौचालय की सफाई दैनिक किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर छात्राओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था किया जाए।
इस समय मुख्य रूप से विश्व विद्यालय इकाई अध्यक्ष अंजली झा, आकांछा सिंह,प्रीति, एवं बापन घोष,अभिषेक कुमार, प्रियांशू राज,कार्तिक झा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद् महिला विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंजली ने कहा हमारे मांग को यदि जल्द क्रियान्वयन नही किया गया तो विद्यार्थी हितों में विद्यार्थी परिषद् जल्द आंदोलन के किये वाधित होगा।

Related Articles

Back to top button