ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

विजय सिंह सोय का 24 वाॅ शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर। बुधवार को इतवारी बाजार चक्रधरपुर स्थित समाधि स्थल पर स्वर्गीय विजय सिंह सोय का 24 वाॅ शहादत दिवस मनाया गया। स्वर्गीय सोय कांग्रेस पार्टी से 1998 में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। उनके कार्यकाल में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जो मजबूती और पहचान दिया था किसी से छिपा हुआ नहीं है। लोग आज भी उनकी कर्मठता और राजनीतिक कुशलता को सम्मान के साथ याद करते हैं ‌। वे राजनीतिक क्षेत्र में काफी सुलझे हुए और जनप्रिय हृदय सम्राट थे। श्रद्धांजलि सभा में दिवांगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय सोय को याद किया गया। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने अपने समर्थकों के साथ पहुंची। उन्होंने ने भी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा स्वर्गीय सोय की कमी अपूर्णीय है जो हमसबको वर्षों तक याद दिलाएगा। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्वर्गीय विजय सिंह सोय के समस्त परिवार, जोबा माझी, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, स्वर्गीय सोय की सुपुत्री सुश्री अनुप्रिया सोय ,अम्बुराय चौधरी, प्रीतम बंकीरा, भारत जोड़ो न्याय यात्री लक्ष्मण हासदा, इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button