FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 98वीं जयंती पर भाजयुमो जमशेदपुर करेगा एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शहर के दर्जनों विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, मिलेगी निःशुल्क दवाइयां।

जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं वृहद रूप से कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित प्रेस-वार्ता में आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित प्रेस-वार्ता में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जीवनपर्यंत सेवा भावना के साथ देश के लिए काम किया। अटल जी की सेवा भावना से प्रेरित होकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर, रविवार को सुबह 10 बजे बिरसानगर स्थित जोन नं- 1, गुड़िया मेमोरियल क्लब, गुड़िया मैदान में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विधुत वरण महतो एवं पूर्व विधायका मेनका सरदार मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button