FeaturedJamshedpurJharkhand

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’

भोजपुरी लोकगीत में हर विधा के गीत गाये व बनाये जाते हैं, इसी बीच पति और पत्नी के बीच प्रेम स्नेह से भरा एक नया लोकगीत ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ हम सबके बीच आया है, जिसमें युवा पत्नी बड़ी कातिल अदाओं से अपने पति को रिझा रही है और उनकी खूब तारीफ कर रही है। उसके लुक, पहनावे और स्टाइल की खूब बखान करके मन मोह रही है। इस भोजपुरी लोकगीत को पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने खूब मस्ती के साथ गया है। जोकि सुनने और देखने में कमाल का लग रहा है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं और इंडियन लुक में बिजली गिरा रही हैं। यह भोजपुरी लोकगीत ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

लिंकः https://youtu.be/z0pZMpAwxV0?si=mgK7nqnPmtbMOznn

लवली काजल अपने पति पर प्यार जताते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। वह अपने हसबैंड को प्यार भरी नजाकत के साथ तारीफ करते हुए कह रही हैं कि…
‘भले सांवर बाड़ा नाही कम बाड़ा हो, खाके मम्मी के कसम हैंडसम बाड़ा हो, दिलवा में बोली के गोली दागेला, अरे गोली दागेला… राजा हो ब्लेजर में तू बेजोड़ लागेला, ब्लेजर में बेजोड़ तू लागेला…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं, एक्ट्रेस लवली काजल है। इस गाने के गीतकार अर्जुन शर्मा है और संगीतकार रवि रॉज देवा है। वीडियो डायरेक्टर दिनेश कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी सोनू हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

Related Articles

Back to top button