FeaturedJamshedpurJharkhandNational

वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर होंगे नगर कीर्तन में शामिल शामिल : सरदार शैलेन्द्र सिंह

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल से उनके कार्यालय में मिला एवं उन्हें 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधि मंडल से वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर कीर्तन की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और नगर कीर्तन में शामिल होने की स्वीकृति दी।
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला बिस्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह सत्येंद्र सिंह बब्बू रसपाल सिंह मनवीर सिंह सुखदेव सिंह जगतार सिंह नागी आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button