FeaturedJamshedpurJharkhand

लोयला स्कूल में राज दीदी का जीवन जीने का नया अंदाज कार्यक्रम रविवार को

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटानगर की ओर से जीवन जीने का नया अंदाज कार्यक्रम का आयोजन 11 जून रविवार को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में होगा। इस आयोजन की मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर रेकी ग्रैंड मास्टर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) है। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। शनिवार की देर शाम को राजेश्वरी मोदी रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुॅच गयी हैं। मुंबई से हवाई मार्ग से रांची पहुॅची थी। रांची और जमशेदपुर में नारायण रेकी सत्संग परिवार के सदस्यों द्धारा राज दीदी का भव्य स्वागत किया गया। राज दीदी को लाने के लिए शनिवार की सुबह जमशेदपुर से भी कई सदस्य संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया एवं उनकी मुख्य सहयोगी प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया के नेतृत्व में रांची गये थे। रविवार सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक शहरवासी राज दीदी की पावन वाणी सुनेंगे। यह कार्यक्रम 15 साल से बड़े सभी महिलाओं एवं पुरूषों दोनों के लिए है। जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। 15 साल से बड़े सभी लोग इस कार्यक्रम में आ सकते हैं। दूसरे चरण का कार्यक्रम दोपहर 3.30 से 4.30 तक बेलडीह क्लब के हॉल में दीदी के सानिध्य में वरदान रेकी की क्लास होगी। जिसमें नारायण रेकी और करुणा रेकी सीखी है, वही लोग वरदान रेकी की क्लास में शामिल हो सकते हैं। बिष्टुपुर स्थित प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया के आवास पर राज दीदी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल सुल्तानिया, प्रमिला गोयल, संध्या मुरारका, शैल अग्रवाल सुल्तानिया, आशा चौधरी, सरला मुरारका, किरण अग्रवाल सुल्तानिया, विद्या अग्रवाल, पिंकी सिंह, स्मिता मुनका, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी भरतीया, सुधा अग्रवाल सुल्तानिया, सुषमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button