FestivalJamshedpurJharkhand

दीवाने हम दादी के हम तो मतवाले हैं… जैसे भजनों पर झूमी महिलाएं

भूतनाथ मंदिर में राणी सती दादी का मंगलपाठ आयोजित

जमशेदपुर। आओ मां आओ मां आओ भक्तों के घर कभी आओ मां…, मेहँदी रचे थारे हाथ मे…. चुनरी के पल्ले से दादी धन बरसाती है…., लाया थारी चुनरी कर लो दादी स्वीकार…, थारो-म्हारो मावडी कोई रिश्ता तो पुराना है…, मेरी अखियां करे है इंतजार मां…, दीवाने हम दादी के हम तो मत वाले हैं…, तेरा किसने किया सिंगार मावडी… भजनो पर महिलाएं झूमती रही। मौका था शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा आयोजित श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ का। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चला। इससे पहले श्री राणी सती दादी जी की पूजा अर्चना शुरू हुई। मंजु-राजकुमार चंदुका ने पूजा की और पंडित मनोज शर्मा (जुगसलाई) ने विधिवत रूप से पूजा करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा। इसका आयोजन रविवार को बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्माणाधीन नारायणी धाम भूतनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां झुंझनु धाम की छटा दिख रही थी। यहां झुंझनु धाम सज धज कर तैयार हुआ और सुसज्जीत आसन मे दादी जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। पूरा मंदिर परिसर जय दादी जी की जयकारो से गूँज रहा था। जयपुर (राजस्थान) से आमंत्रित कलाकार एव मंगल पाठ वाचिका सुश्री मंजू शर्मा ने अपने मनमोहक अंदाज मे मंगल पाठ का वाचन किया। उन्होने सुरीले एव सरल तरीके से मंगल पाठ वाचन प्रस्तुत किया। भजनों पर महिलाओं ने दादी जी को अपने नुत्य से खूब रिझाया। मंगलवाचन के पश्चात दादी भक्तो ने दादीजी की आरती की एव 56 भोग का प्रसाद लगाया। तत्पश्चात दादीजी की सुहाग सामग्री मंगल पाठ पढ़ने वाली 500 से अधिक महिलाओ के बीच वितरण किया गया। काफी संख्या मे दादी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायणी सेवा ट्रस्ट के राजकुमार चंदुका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, विजय मित्तल, नवीन पोददार मनोज मोदी, प्रदीप देबूका, विमल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजेश गर्ग, रुपक पासरी, ममता मुरारका, संगीता देबूका, कंचन अग्रवाल, विनीता नरेडी, कविता अग्रवाल (सोनारी), कविता अग्रवाल (साकची), मनीषा संघी, ललित सरायवाला, सबिता अग्रवाल, नीलू गर्ग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button