FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर श्रीमती शिप्रा मिश्रा को मालवीय रत्न प्रदान किया गया

जमशेदपुर। पंडित मदन मोहन मालवीय समिति द्वारा मालवीय जयंती समारोह सह 11 वाॅ मालवीय रत्न समारोह गोविन्दपुर स्थित आर्शीवाद भवन में आयोजित किया गया। इस बर्ष राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित टाटा वर्कर्स युनियन विधालय की अध्यापिका श्रीमती शिप्रा मिश्रा को मालवीय रत्न प्रदान किया गया। जिसमें सामुहिक रुप से मुख्य अतिथि पुर्व विधायक कुणाल सारंगी, उद्घाटनकर्ता झामुमो विधायक मंगल कालिंदी, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे समाजसेवी रविन्द्र झा, इंटक नेता महेंद्र मिश्रा ने स्मृति चिन्ह व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मालवीय रत्न से सम्मानित शिप्रा मिश्रा ने कहा कि बच्चों में पढाई के साथ संस्कार और संस्कृति का समावेश बेहद आवश्यक है। पुर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि शिक्षक युवा पीढ़ी के कुम्हार है जो देश का भविष्य गढ़ते है। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि शिप्रा मिश्रा ने जमशेदपुर समेत राज्य का नाम रौशन किया है।
समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव, देवशरण सिंह, भाजपा नेता कमलेश सिंह, मुन्ना चौबे, डी डी त्रिपाठी को भी अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, संचालन पंडित सुभाष उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन महासचिव कामेश्वर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विरेंद्र पाण्डेय, शुभ नारायण मिश्रा, ब्रजेश पांडेय मुन्ना, नागेन्द्र तिवारी, रंजन तिवारी, अरविंद साहु, नरेश गौरा, प्रमोद पांडेय, संजय उपाध्याय, संदीप झा, निरंजन झा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्रा, विनय पाण्डेय, ध्रुव प्रकाश लाल दास, हरेराम ओझा जय शंकर शुक्ल, अरविंद पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button