FeaturedJamshedpurJharkhand

विद्यार्थी परिषद में महानगर का दायित्व दिए जाने पर सुबोध झा ने सम्मानित किया

जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों को परिषद में जमशेदपुर महानगर मंत्री का दायित्व यश अग्रहरि को दिय जाने, सुमित कुमार सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और अनूप पांडे को महानगर सदस्य का दायित्व दिए जाने पर समिति अध्यक्ष सुबोध झा के द्वारा सभी को अंग वस्त्र और फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया। और स्नेहा तिवारी को बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह के द्वारा फूल माला और अंगवस्त्र देकर के सम्मानित किया गया।
सुबोध झा भाजपा नेता ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय संगठन है। आप सभी छात्राओं को परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिस प्रकार से समिति के हर आंदोलन में जिस प्रकार से बढ़-चढ़कर आप लोगों ने सामाजिक कार्य किया है। ठीक उसी प्रकार से आप सभी स्कूल कॉलेज में अच्छी पढ़ाई हो स्कूलों में कॉलेज में जो बच्चे नशा मुक्ति करते हैं। उन्हें नशा मुक्ति अभियान से दूर रखना है। वैसे गरीब बच्चे जिन्हें पढ़ाई लिखाई में कोई तकलीफ हो रही है। उन बच्चों को कॉलेज और विद्यालय में शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देना। सुबोध झा ने विशेष कर छात्रों से अपील किया कि आप सभी लोग गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग कैंप चलाकर उन्हें शिक्षा देने का कार्य करें। अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से रितु सिंह, मनोज तिवारी, यश अग्रहरि, अनूप पांडेय, शुभम् सिंह राजपूत, सौरव सिंह, जय प्रकाश, रोशन तिवारी, सौरव कुमार सिंह, नैरंजन, ऋषु शर्मा, रवि रंजन, कृश, रितिक कुमारी, निखिल कुमारी ,
सनी कुमार महतो खुशी कुमारी आदि सदस्य गण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button