FeaturedJamshedpurJharkhandNational

लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा : दीपक बिरुवा

मंत्री दीपक बिरुवा ने नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय का किया निरीक्षण

चाईबासा। झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कल्याण वर्ग एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने न्याय पंच भवन में निर्मित विभिन्न कक्ष का अवलोकन किया। इस भवन का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। मौके पर मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय खुल जाने पर कार्य करने में सहूलियत होगी। इसके पहले दिवानी वादों के पंच कार्रवाई व कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यालय कार्य एवं मानकी-मुंडा को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से न्याय पंच को परेशानी हो रही थी। समस्या को संज्ञान लेते हुए नए कार्यालय भवन सुपुर्द किया जाएगा। इससे वर्षों लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कोल्हान में मानकी- मुंडा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंच की न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। मौके पर न्याय पंच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button