FeaturedJamshedpurJharkhandNational

रोटरैक्ट क्लब के नये अध्यक्ष बने अक्षय और सचिव बने निशांत

अक्षय कुमार गुप्ता
तिलक वर्मा/चाईबासा। शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ़ चाईबासा की युवा इकाई रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने सर्व-सहमति से अपने नए अध्यक्ष और सचिव का चयन किया है। 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तकअक्षय कुमार गुप्ता अध्यक्ष और निशांत कुमार सचिव के रूप में क्लब का नेतृत्व करेंगे। अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता क्लब के सदस्यों ने सर्व-सहमति से अक्षय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना है और निशांत कुमार को सचिव चुना हैं । अक्षय कुमार गुप्ता 2019-2020 सत्र में भी रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं और निशांत कुमार 2019-2020 एवं 2020 -21 सत्र में रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के सचिव और 2021-2022 सत्र में रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
निशांत कुमार
अक्षय कुमार गुप्ता और निशांत कुमार के सामूहिक प्रयास क्लब के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की स्थापना 30 जून 1987 को की गई थी। तब से क्लब ने सामुदायिक सेवा परियोजनाओं और युवा विकास कार्यक्रमों के माध्यम से चाईबासा में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया है। क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व और सेवा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। क्लब अपने सदस्यों के बीच एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है।

Related Articles

Back to top button