FeaturedJamshedpur

रिफ्यूजी कॉलोनी में चली गोली घर मे घुस कर पति पत्नी का मोबाइल ले भागे अपराधी।

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में सीतारामडेरा थाना का स्टाफ बताकर घर में घुसे। फिर पिस्टल की नोक पर लूटपाट की कोशिश की। दंपत्ति द्वारा विरोध करने पर फायरिंग करने के बाद मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के वक्त मनमोहन अग्रवाल टहलने के बाद अपनी पत्नी के साथ घर में घुसे थे। तभी पीछे से तीन बदमाश भी घुस गए। घटना रात 9.30 बजे की है। गोलमुरी पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि 2 लोगों ने उन पर पिस्टल तानी थी। एक ने घर के अंदर में फायरिंग की कोशिश की, लेकिन कॉक फसने से फायरिंग नहीं हो सकी। इसके बाद दूसरे युवक ने फायरिंग करने के बाद मोबाइल लूटा और तीनों फरार हो गए।
क्या था मामला
मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि 3 दिनों पहले उनकी सीतारामडेरा थाना के पास में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसी मामले में रात में तीन युवक उनके घर में घुसे। अपने को सीतारामडेरा थाना का स्टाफ बतायाऔर साथ में थाना चलने को कहा। उन्हें संदेह होने पर सीतारामडेरा थाना फोन लगाने की कोशिश की। इस पर तीनों युवकों ने हमला बोल दिया।लूटपाट करने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और बाद में पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

Related Articles

Back to top button