
रांची। झारखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित झारखंड राज्य के शिक्षकों को म विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन शिक्षकों 1.मनोज कुमार सिंह, शिक्षक हिन्दुतान मित्र मंडल, मध्य विद्यालय 2. अनिता शर्मा, शिक्षिका, लक्ष्मीनगर मध्य एवं उच्च विद्यालय तथा 3. श्री रामस्वरूप यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक, उच्च विद्यालय, कोकपाडा को सम्मानित किया गया।