FeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू रांची पहुंची, विधायकों, सांसदों से मांगा समर्थन

रांची: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को रांची पहु्ंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर एनडीए और अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से सीधे स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर पहुंचीं। यहां एनडीए की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया गया। द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट से उनकी गाड़ी में पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। होटल बीएनआर में भाजपा एवं आजसू के विधायक और सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इनका झारखंड से बड़ा ही लगाव रहा है। बतौर राज्यपाल इनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। राष्ट्रपति पद को सुशोभित करना गौरव की बात है। इस मौके पर एनडीए के विधायक-सांसदों के साथ बैठक कर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button