BiharFeatured

रालोजपा ने मनाया शिरोमणि संत रविदास की जयंती इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता:लक्ष्मी सिन्हा

बिहार पटना । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में शिरोमणि संत रविदास की जयंती बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया। रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि शिरोमणि संत रविदास की जयंती समारोह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय पटना में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा ने किया इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने संत रविदास के चित्र छाया पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पर आस्था रखते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर माया कुमारी अपने दर्जनों महिला समर्थक के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष अकाश यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी नेतागण कार्यकर्ता गण शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button