FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवक पहुंचे बिष्टुपुर राम मंदिर : सुबोध झा

जमशेदपुर। अयोध्या में कार सेवा में भाग लेने वाले कार सेवक विभिन्न क्षेत्रों से सुबोध झा जिला भाजपा नेता एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा के नेतृत्व में बिष्टुपुर राम मंदिर में 21 जनवरी को 3:00 बजे से हो रहे कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे। सुबोध झा जिला भाजपा नेता ने कहा 1992 में अयोध्या गए कार सेवकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम राम मंदिर प्रांगण में रखा गया है। कार्यक्रम के आयोजन करता राजीव चौधरी , प्रकाश मेहता , आरएसएस के प्रमुख सदस्य गण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे थे।
सुबोध झा ने कहा कई ऐसे कार सेवक जो आज हम लोगों के बीच नहीं है। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दीनानाथ पांडे,बीके त्रिवेदी , श्रीनिवास सिंह, कुमार प्रसाद पांडे, मैनेजर प्रसाद, साधु राम जैन, विनोद तिवारी, विनोद पांडे, जैसे सैकड़ो कर सेवक आज हम लोग के बीच नहीं रहे। उनके परिवार के सदस्यों को भी कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित करने की सूची आयोजित कमेटी को दी गई। पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा 22 जनवरी को आप सभी अपने घरों में दीपक जलाएं दीपावली शुभकामनाएं और सभी मंदिरों में और अपने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाएं। राम मंदिर में पहुंचे कर सेवक सुबोध झा के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, प्रकाश मेहता देव कुमार, सुनील गुप्ता रामकंडेय मिश्रा, अजय पांडे, कपिल कुमार शर्मा सुरेश शर्मा राजेश प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button