FeaturedJamshedpur

रानी गुप्ता का जन्मदिन मना अलग अंदाज में

जमशेदपुर। शहर की जानी-मानी समाज सेविका सह सृष्टि महिला सहयोग समिति बिहार एवं झारखंड राज्य की अध्यक्ष और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन झारखंड की प्रांतीय महासचिव रानी गुप्ता के 31 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके चाहने वालों ने अनोखे अंदाज में आज दिनांक 9 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार को पूर्वाहन 11:30 बजे से जमशेदपुर के बाराद्वारी में ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम “आशीर्वाद” में पहुंच कर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया । इस मौके पर समाजसेवी रानी गुप्ता एवं सृष्टि महिला सहयोग समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य वृद्धा आश्रम में पहुंचकर अभिभावक स्वरूप वृद्ध महिलाओं पुरुषों के बीच जरूरत की आवश्यक राशन सामग्रीयों एवं उपहार का वितरण कर आश्रम निवासियों और संचालकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा किया। मौके पर उन्होंने आश्रम वासियों और अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मिठाई उपहार स्वरूप देखकर सभी को सम्मानित। समाजसेवी रानी गुप्ता ने इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा आज‌ हमारे लिए खुशी की बात है इस नेक कार्य के उपरांत उन्हें आत्मीय शांति की अनुभूति हो रही है। वृद्धा आश्रम में निवास करने वाली बुजुर्ग हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं ।उनकी सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर वृद्धाश्रम की संचालिका सह ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रमुख बहन संजू जी एवं भाई शंभू जीने समाजसेविका रानी गुप्ता को उनके जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान आश्रम वासियों के अलावा सृष्टि महिला सहयोग समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रुप से समाजसेवी किरण साहू, जसवीर कौर, रोशन कुमार झा, गुरमीत सिंह , मीरा झा , अमित उपाध्याय, ललिता देवी , शेखर कुमार सरोज गुप्ता आदि ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button