FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राज्य में चार हजार से अधिक युवा विभिन्न माध्यमो से जनमानस की कर रहे है सेवा

झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस पर विशेष


जमशेदपुर। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल ने बताया की 22 जुलाई 2023 को झारखण्ड प्रान्त अपना 22 वा स्थापना दिवस मानाने जा रहा है। 22 जुलाई 2001 को रामगढ़ निवासी गोविदं मेवाड़ ने बतौर संस्थापक अध्यक्ष अपना पदभार संभाला। उसके उपरांत 2004 को केर्केंद निवासी प्रवीण गोयल, 2007 में जमशेदपुर निवासी नंदकिशोर अग्रवाल, 2010 में रांची निवासी युवा विनय अग्रवाल, 2013 में स्व. विनय जालन, 2015 में रांची निवासी युवा प्रवीण जैन छाबड़ा, 2016 गिरिडीह निवासी युवा राकेश मोदी, 2018 में रांची निवासी युवा अभिषेक अग्रवाल एवं 2021 में गोविद्पुर निवासी नन्दलाल अग्रवाल ने बतौर प्रांतीय अध्यक्ष झारखण्ड प्रान्त को अपनी सेवाए दी एवं राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड को एक सिरमोर प्रान्त के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने बताया कि 2001 में जब झारखण्ड प्रान्त की स्थापना हुई उस समय प्रान्त में करीब 30 शाखाये एवं 4 मंडल थे जिनकी संख्या वर्तमान में 77 शाखाये एवं 6 मंडल के रूप में है। प्रान्त में 4 हजार से अधिक युवा साथी सालो भर 24 गुणा 7 लगातार विभिन्न माध्यमो से अपनी सेवाए जनमानस को दे रहे है। समय-समय पर शाखाओ द्वारा रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, अमृत धारा, स्वस्थ एवं मिशन कैंसर जाग्रति, कैंसर जाँच शिविरों का आयोजन, एम्बुलेंस सेवा, कन्या भूर्ण संरक्षण जागरूकता अभियान, अंगदान, देहदान अभियान, ऑक्सिजन सेवा, व्यक्तिवा विकास एवम समयानुसार विभिन्न कार्यकमो का आयोजन किया जाता है।
प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल ने जानकारी दी की इस सत्र में 8 पूर्वे अध्यक्षों के सम्मान में प्रान्त में 8 दिवसीय कार्यकमो का आयोजन किया गया जिसमे प्रान्त के 30 शाखाओ ने अपनी भागीदारी निभाई एवं 8 दिनों में पुरे प्रान्त में जनसेवा, पर्यावरण, रक्तदान, कन्या भूर्ण संरक्षण, अंगदान देहदान, नारी चेतना, गौऊ सेवा, स्वस्थ्य जाँच शिविर, खेल कूद एवम व्यक्तिवा विकास के क्षेत्र में करीब 250 कार्यकमो का आयोजन किया गया। झारखण्ड प्रान्त के सभी युवा साथी नमन करते है अपने अनमोल धरोहर के रूप में अपने सभी पूर्व अध्यक्षों को जिन्होंने इतना हरा दृ भरा बागबान बनाया है।

Related Articles

Back to top button