FeaturedJamshedpurJharkhand

राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते आपको सभी भाषाओं का सम्मान करना आना चाहिए;मंजू सिंह

जमशेदपुर;राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते आपको सभी भाषाओं का सम्मान करना आना चाहिए। दुनिया के सभी देशों में भारत ही एक ऐसा देश है जहां विभिन्न भाषाओं में भी एकता की झलक दिखती है। व्यक्ति को कई भाषाओं का ज्ञान होना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता है। बिहार को आप झारखंड से अलग ना माने क्योंकि विकास के लिए ऐसा किया गया। आप भाषा को लेकर कोई राजनीति ना करें। आप जिस देश में रहते हैं उस देश में सभी भाषाओं का सम्मान किया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते अपने पद की गरिमा बनाए रखें।राष्ट्रभाषा के साथ-साथ आपको क्षेत्रीय भाषा का भी ध्यान रखना होगा और सम्मान करना होगा।लोगों के बीच विद्रोह की भावना भरकर आप राजनीति नहीं कर सकते।शिक्षा और स्वास्थ्य जो राज्य की सबसे बड़ी समस्या है मैं उस पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं।राज्य के विकास पर ध्यान दीजिए भ्रष्टाचार को रोकिए रोजगार को बढ़ाइए।नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई आपने चालू कर दी लेकिन अब आप अपने राज्य के टेक्निकल कॉलेजों को आज भी बंद रखा है।

Related Articles

Back to top button