FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं वीर सैनिकों को अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद ने दी.. श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई के तरफ से मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक पर तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज सैनिकों ने सी डी एस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी एवं सेना के वीर सैनिकों की याद में कैंडल जलाये एवं अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही उपस्थित गौरव सेनानियों ने 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि 4 जनवरी 2019 को जब सीडीएस बिपिन रावत झारखंड के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी स्वर्गीय बलमदीना को सम्मान देने उनके गांव जारी आये थे।तब चैनपुर ब्लॉक में सैन्य मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया था। गुमला जिला के आसपास के तमाम पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित हुई थी। सेना के कई वीरों को जनरल बिपिन रावत की तरफ से सम्मानित भी किया गया। उस कार्यक्रम में लौह नगरी से प्रतिनिधि के रूप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह एवं अभय सिंह उपस्थित हुए थे। पहली बार उस कार्यक्रम में जनरल साहब से मिलने के बाद ही उनके तेजतर्रार ब्यक्तित्व का अंदाजा लग गया था। उन्होंने सेना की गरिमा बढ़ाने में अपने देश में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में अपने कुशल नेतृत्व का लोहा मनवाया और उन्हें चीफ ऑफ डिफेंस की उपाधि दी गई। कल एम आई 17 हेलीकॉप्टर में दुर्घटना के दौरान सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं उनके सहयोगी सैनिक साथी वीरगति को प्राप्त हुए पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप पर सभी जगह लोग जनरल बिपिन रावत के प्रति अपनी संवेदना और दुख व्यक्त कर रहे थे। आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने लौह नगरी के तमाम देशभक्तों के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी। आज के कार्यक्रम में डॉक्टर कमल शुक्ला सतनाम सिंह मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव अमित कुमार ज्योतिर्मय शॉ गणेश राव सत्येंद्र सिंह रमेश सिंह विजेंदर सिंह सतनाम सिंह शत्रुघ्न प्रसाद रजत डे जयराम सिंह संजीव वर्मा पंकज कुमार सिंह दीपक मलिक डॉक्टर ताहिर हुसैन प्रमोद कुमार नरेंद्र कुमार सुरेंद्र प्रसाद मौर्या मिथिलेश सिंह महेश प्रसाद आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button