FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड बार कौंसिल ने न्यायमूर्ति अपरेश सिंह का किया अभिनन्दन

चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा, वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, बी सी आई सदस्य प्रशांत सिंह ने शाल ओढ़ाकर किया अभिनंदन

जमशेदपुर । झारखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अपरेश सिंह को त्रिपुरा का मुख्य न्यायाधीश बनने पर झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा, वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, एवं झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री हेमन्त कुमार सिकरवार ने पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर आज रांची उनके आवास पर अभिनंदन किया और बधाई दिया।

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि न्यायमूर्ति श्री अपरेश कुमार सिंह ने न्यायपालिका को हमेशा गौरवान्वित किया है और त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में वहा भी नया कीर्तिमान स्थापित होंगा।झारखंड उनकी न्यायिक क्षेत्र में सुधार के कार्य को और उनके निर्णयों को सदैव याद करेगा।

Related Articles

Back to top button