FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राजस्थानी ब्राह्मण संघ के कौशल बने महासचिव और प्रकाश उपाध्यक्ष

जमशेदपुर। श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, जमशेदपुर, झारखंड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसमें कौशल किशोर जोशी को नया महासचिव घोषित किया गया। कृष्ण कुमार भारद्वाज और मनोज शर्मा ने सचिव पद हासिल किया, जबकि प्रकाश जोशी और काशी प्रसाद चौबे उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद चौबे, रामोतार जी पारीक और महेश शर्मा ने की, जिन्होंने संयुक्त रूप से परिणामों की घोषणा की। घोषणा के बाद, कार्यसमिति के लिए 17 सदस्य चुने गए। निवर्तमान अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष बोधुराम जी सेवदा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रेस विज्ञप्ति श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के प्रेस प्रभारी गोविंद भारद्वाज द्वारा प्रदान की गई। चुनाव विगत रविवार को हुआ था और वोटों की गिनती सोमवार को हुई थी।़ चुनाव में किसे कितने मत मिलेः- उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी को 233 व काशी प्रसाद चौबे को 185, महासचिव कौशल किशोर जोशी को 201, सचिव पद पर कृष्ण कुमार भारद्वाज 252 एवं मनोज कुमार शर्मा को 208 मत मिले। अध्यक्ष बोदूराम जी सेवदा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अंकेक्षण पद पर प्रमेन्द्र शर्मा.निर्विरोध चुने गये हैं।

Related Articles

Back to top button