FeaturedJamshedpurJharkhandNational

रांची में झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ


रांची। राजधानी रांची के विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोक कलाकार से लेकर सूफी गायन का सामंजस्य रहा वहीं कॉमेडियन कॉमेडियन के द्वारा मौजूद श्रोताओं को मनोरंजन हास्य के रूप में किया गया। सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा साल और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य गण्यमन व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वहीं आम दर्शक भी कार्यक्रम का भरपूर मजा उठाया गजल गायक कुमार सत्यम के द्वारा गजल प्रस्तुत की गई। इनके सुफियान गानो के द्वारा माहौल को मंत्र मुक्त कर दिया। वही क्लासिकल गानों की महफिल सुमिश्रेया ने सजाया। कॉमेडियन रविंद्र जॉनी के द्वारा समा हंसी के फुहार बिखरे गए। कार्यक्रम में अपने मखमली आवाज के माध्यम से गुलाबी ठंड के बीच प्रसिद्ध गायक जावेद अली ने मौजूद श्रोताओं को अपने गायन के माध्यम से गुनगुनाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम का आनंद मौजूद युवाओं और युवतियों में काफी गर्म जोशी के साथ देखा गया।

Related Articles

Back to top button