FeaturedJamshedpurJharkhand

रांची के 125 श्रद्धालुओं का जथा नांदेड़ साहिब जाने के लिए रवाना हुआ


जमशेदपुर : रांची से मेंनरोड गुरुद्वारा के महासचिव गगनदीप सिंह शेट्टी गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी प्रदेश गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह चाना सुरजीत सिंह भोगल आदि के नेतृत्व में 125 सिख श्रद्धालुओं का जाता संतरागाछी हजूर साहब एक्सप्रेस से नांदेड़ साहब के लिए रवाना हुआ। इस विशेष मौके पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह झारखंड गुरुद्वारा एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे जेमको नौजवान सभा के अमन सिंह अन्य द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जथा का नेतृत्व कर रहे मेंन रोड गुरुद्वारा के महासचिव गगनदीप सिंह शेट्टी प्रदेश गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह चांना गुरु गोविंद सिंह स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी सुरजीत सिंह भोगल राजेंद्र सिंह बंटी को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रांची की साध संगत के द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीयो को सैरोपा देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर गुरु महाराज के समझ अरदास कर सुखद यात्रा की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button