FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बोकारो जिला समन्वय समिति का गठन

संवाददाता
बोकारो।भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को बोकरो इस्पात नगर के सेक्टर-4, सिटी सेन्टर स्थित होटल हिलटॉप के सभागार में विजय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संगठन की बोकारो जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमर कान्त मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी के गठन के लिए पांच सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई। समन्वय समिति को यह दायित्व सौंपा गया कि वह बोकारो जिला कमेटी का विधिवत गठन सर्वसम्मति से यथाशीघ्र कर प्रदेश कमेटी को सूचित करे। समन्वय समिति के संयोजक विजय कुमार झा तथा सदस्य अशोक विश्वकर्मा, आशीष कुमार सिन्हा, मृत्युंजय मिश्रा एवं विनय कुमार तिवारी बनाये गये। बैठक में संगठन को मजबूत करते पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शाहनवाज हसन और अमरकान्त के अलावा विजय कुमार झा, अशोक विश्वकर्मा, आशीष सिन्हा, मृत्युंजय मिश्रा, विनय कुमार तिवारी, नीरज सिंह, हरेराम भारती, रिपुसूदन पाठक, अफरोज राणा, रवि कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, किंकर, मनोज शर्मा, कौस्तुभ कुमार मलयज, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button