FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सैल्यूट तिरंगा के कार्यों का आकाशवाणी केंद्र से सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा रखेंगे अपने कार्यों को

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन पर दृष्टि डालते हुए सैल्यूट तिरंगा के कार्यों को आकाशवाणी केंद्र के माध्यम से पूरे विश्व के 18 देश तक सैल्यूट तिरंगा के कार्यों पर प्रकाश डालने का अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा को भारत सरकार का महत्वपूर्ण अंग आकाशवाणी ने दिया है जिसका सफलता पूर्वक रिकार्डिंग कर लिया गया है
सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि यह हम सब के लिए हर्ष और गौरव का विषय है की लगातर हमारे सैल्यूट तिरंगा के प्रोग्राम नेशनल मीडिया में आ रहे है इसी कड़ी मे आप सभी को यह जानकर बड़ी खुशी होगी की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जिस हाल में बैठकर मन की बात कार्यक्रम संपन्न करते है वही हाल में आकाशवाणी केंद्र के प्रसारण के लिए श्री राजेश झा जी को अवसर मिला यह हम सभी सैल्यूट तिरंगा के एक एक साथियों के लिए गर्व का विषय है

साथ ही श्री तिवारी ने सभी से आह्वान किया की आइए और सैल्यूट तिरंगा द्वारा किए जा रहे कार्यों को सुने जिस से भारत में सैल्यूट तिरंगा की गौरव गाथा किसी से छिपी न रहे ।

*23 सितंबर 2023 सुबह 9 बज के 15 मिनट पर तैयार हो जाए राष्ट्रवाद के यज्ञ में आहुति दे

Related Articles

Back to top button