FeaturedJamshedpur

केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समने धरना एवं प्रदर्शन

जमशेदपुर :
*आंदोलन के तृतीय चरण में धरना एवं प्रदर्शन* कार्यक्रम जोरदार ढंग से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी, सीपीआई, माले और संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया, 29 सितंबर बुधवार सुबह 11:00 बजे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बिजय खाॅ के नेतृत्व में पुराना कोर्ट के सामने डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ती के समक्ष पहुँच कर नमन किया और जुलूसके रूप में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुँच कर धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गये।
जिला कांग्रेस के द्वारा मानगो प्रखण्ड कमिटी, कदमा सोनारी प्रखण्ड, जुगसलाई बिष्टूपुर प्रखण्ड, साकची प्रखण्ड, गोलमुरी प्रखण्ड, टेल्को प्रखण्ड, बिरसानगर प्रखण्ड के पदाधिकारी व वरीय नेतागण एवं जिला पदाधिकारी बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।
उपरोक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, प्रदेश प्रभारी आर पी एन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा सांसद, श्री बंधु तिर्की विधायक, श्री जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री, श्री शहजादा अनवर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, संयुक्त किसान मोर्चा व गठबंधन दल के आह्वान पर किया था।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ, पूर्व प्रदेश महामन्त्री रामाश्रय प्रसाद, खगेनचन्द्र महतो, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन, रामदरस चौधरी, अशोक सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि पी एन झा, शफी अहमद खान, एस डी सिंह, जसाई मार्डी, प्रिंस सिंह, मौलाना अंसार खान, रोहुल जमील अहमद, अफताब अहमद सिद्दीकी, गुलरेज अख्तर अंसारी, संजय प्रसाद अधिवक्ता,
साकची प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, कुलदीप सिंह, विपिन बिहारी,
राहुल कुमार, रमेश सिन्हा, सुशील तिवारी
मानगो प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रभारी मनोज झा,
कदमा सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा, प्रखण्ड प्रभारी नितेश मित्तल, जे पी साहू,
जुगसलाई बिष्टूपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत सिंह, प्रखण्ड प्रभारी अमरजीत नाथ मिश्रा, बिष्टूपुर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अली, मोहम्मद टिंकू, परवेज आलम, मोहम्मद शाद , सनी शर्मा
बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष संजय घोष, एल सोनाराम,
जिले के ग्यारह प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा बोडाम प्रखण्ड, पटमदा प्रखण्ड, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड, चाकुलिया प्रखण्ड, बहरागोडा प्रखण्ड, गुड़ाबांदा प्रखण्ड, धालभूमगढ प्रखण्ड, घाटशिला प्रखण्ड, मुसाबनी प्रखण्ड, डूमरिया प्रखण्ड, पोटका प्रखण्ड में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान झण्डा, बैनर, पोस्टर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में गठबंधन दल के नेता भी शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आंदोलन का प्रबंधन कार्य जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
वरीय उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

Related Articles

Back to top button