FeaturedJamshedpurJharkhand

मां काली की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि के लिए की गयी प्रार्थना

जमशेदपुर। सोमवार की देर शाम को गोलपहाड़ी नेताजी क्लब द्धारा आयोजित मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के पोटका विधानसभा प्रभारी अजय मंडल ने फीता काटकर किया। कांग्रेस नेता अजय मंडल एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राजकुमार सिंह समेत पूजा कमिटी के सदस्यों ने मां काली की पूजा कर झारखंड के लिए सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मौके पर अजय मंडल ने सभी को दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदि शक्ति मां काली की पूजा करने से मन को शांति मिलता है। मां नारी का रूप है इसलिए उसका सम्मान हमेशा करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, भरत सिंह, राजेंद्र सिंह, पलाश कुंडू, अजीत सिंह, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button