जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार के घर पर घुसकर जानलेवा हमला किया गया. हमलावर ने प्रिंस के घर में घुसकर उसपर फायरिंग कर दी.आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू कृष्णापुरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब अपराधियों द्वारा प्रिंस नाम के युवक को घर में गोली मार दी गई, जहां आनन-फानन में परिजनों ने प्रिंस को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है
मिली जानकारी के अनुसार युवक बजाज फाइनेंस का काम करता है जहां घर पर बैठकर प्रिंस हिसाब किताब कर रहा था तभी अचानक बागबेड़ा निवासी अमन पाठक ने घर में घुसकर प्रिंस पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया जिसमें प्रिंस के गले में छूकर गोली निकल गई वही आनन फानन में घायल अवस्था मे प्रिंस को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस, सिटी एसपी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि जिस युवक ने प्रिंस पर गोली चलाई है प्रिंस का उस युवक से पूर्व से परिचय है गोली चालन के पीछे क्या कुछ कारण है इसकी जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि युवक के गले से छूकर गोली निकली है और वह खतरे से बाहर, उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।