BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

रूस व यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए विश्व के नेता आएं आगे: लक्ष्मी सिन्हा

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि दूसरों के प्रति सद्भभाव की भावना दिलों में जागृत हो जाए तो उन्नत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते है।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध विश्व के शीर्ष नेताओं को युद्ध रोकने का प्रयास करना चाहिए। युद्ध कभी भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के युद्ध पूरी दुनिया के लिए दुखद है। युद्ध में निर्दोष लोग की जान जा रही है जिसमें हमारे देश के छात्र भी हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द निपटाने की जरूरत है। युद्ध में विनाशकारी हथियार का प्रयोग किया जा रहा है जो मानव के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है।
श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि जब पूरी दुनिया के ताकतवर देशों ने रूस में अपने नागरिकों को उनके अपने जोखिम पर छोड़ दिया तब मोदी सरकार द्वारा पूरे घटनाक्रम की गहन निगरानी और चार केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा रुपए बचाव अभियान चलाना कम बड़ी बात नहीं। ऐसे में विपक्षी दल यदि सरकार के साथ सहयोग न करे तो कम से कम इन मौके पर उन्हें राजनीतिक स्कोर करने से तो बाज आनी ही चाहिए।

Related Articles

Back to top button