FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झामुमो की सरकार ने यहां की जनता को हमेशा छलने का काम किया : बाबूलाल मरांडी

राजनगर। राजनगर के दुर्गा पूजा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो की सरकार ने यहां की जनता को हमेशा छलने का काम किया, जनता का विकास करने के बजाए यहां के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास मे लगे रहे,परिणाम स्वरूप घोटाला उजागर होने पर आज जेल मे हैं, वही झारखंड अलग राज्य करने का दावा जे एम एम हमेशा करती है पर सत्य यह है कि केन्द्र मे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ ताकि यहां का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोद की सरकार आने के बाद झारखंड में जब भाजपा की रघुबर सरकार थी तो बहुत सारी योजनाएं का कार्य तेजी से हुआ जिसमें मुख्य रूप से जल-नल योजना के तहत घर घर तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया, मात्र 1 रूपए मे 50 लाख तक की जमीन की रजिस्ट्री माताओं-बहनों को देने का काम किया पर झामुमो की सरकार आते ही सारी योजनाएं बंद कर दी और केवल लूट- खसोट का काम करने लगी।श्री मरांडी ने कहा मोदी सरकार बनने के बाद से अबतक सिंहभूम की जनता को 78,429 प्रधानमन्त्री आवास मिले। 20,509 मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे दिए, 12,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा करवाया। करोना काल से अब तक गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान निधि, माताओं-बहनों के लिए घर-घर में शौचालय निर्माण जैसे अनगिनत लाभकारी योजना लागू करने का काम किया। श्री मरांडी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतों से जीता कर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आवाहन किया।जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने को जल-जंगल-जमीन की पार्टी कहती है पर उन्होंने आज तक उनको ही लूटने का काम किया है, यह मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यह क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ है।गीता जी ने कहा केंद्र के मोदी जी की सरकार एकलव्य विधालय के माध्यम से झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सुदृहण करने का काम कर रही है और मैं यहां की जनता से वादा करती हूं कि उनके विकास के लिए और उनके दुख-सुख में हमेशा खड़ी रहूंगी। गणेश महाली और रमेश हांसदा ने भी जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को वोट करने का आग्रह किया। सभा में प्रदेश ओरवक्ता जे बी तुबिड़,जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू, जिला अध्य्क्ष उदय सिंहदेव, आदित्यपुर महापौर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक मलखान सिंह,सह संयोजक मनोज चौधरी, आदित्यपुर उप महापौर अमित बॉबी सिंह, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, सह संयोजक कुबेर सारंगी ,गणेश माहली,रमेश हांसदा, जिला महा मंत्री राकेश सिंह, शकुन्तला महाली, मीनाक्षी पटनायक, हरेकृष्ण प्रधान, रितिका मुखी, ललन शुक्ला, सोहन सिंह, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, दलीप राउत, विनय सिंहदेव, विश्वजीत कर, राजकुमार सिंह, शिशिर सिंहदेव, मनोज बारीक, सोमनाथ सोरेन, मेघराई मर्डी, भीमसेन मंडल, आजसू नेता दिलीप महतो, दुर्गा महतो, अंगूर महतो, दिनेश हांसदा, सहित काफी संख्या मे स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।आज जेएमएम के पूर्व सराईकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्या और जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व मे सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्त्ताओं ने मंच के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button