FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मुसाबनी में दो बच्चों कि मां के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बलात्कारीयों ने जंगल में फेका

महिला को पुलिस ने इलाज के लिए टी एम एच में भर्ती कराया हालत नाजुक


सामूहिक बलात्कार में दो गिरफ्तार और दो कि तलाश जारी

जमशेदपुर। मुसाबनी में दो बच्चे की मां के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बलात्कारीयों ने महिला को धोबनी जंगल में फेक दिया। घटना मुसाबानी थाना अंतर्गत बदिया की हैं।
मुसाबानी पुलिस नें महिला को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का आरोप है कि उसको जबरन कार में उठाकर दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है। बलात्कार के बाद महिला को मुसाबनी के धोवनी जंगल फेंक दिया गया। महिला जमशेदपुर के डिमना रोड में एक टाइल्स दुकान में काम करती है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।

एस एस पी कौशल किशोर ने बताया कि फिलहाल इस पूरे मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। और महिला और आरोपियों के दोनों बयान अलग अगल बताए जा रहे है। दो और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस महिला का मेडिकल जांच कर कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button