FeaturedJamshedpurJharkhand

सिख विरसा प्रदर्शनी में दिखा महिलाओं का हुनर

निशान सिंह ने किया उद्घाटन, हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्रदान उमड़े

जमशेदपुर। महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ में मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन कर हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्र्दानो को खूब लुभाया। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने किया।
सिख विरसा प्रदर्शनी के पहले दिन कार्यक्रम की सफलता की अरदास के बाद निशान सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए निशान सिंह ने महिला समूह की खूब सराहना की, उन्होंने संदीप कौर और चरणजीत कौर द्वारा की गयी पहल को सकारात्मक सोच का नतीजा बताया। महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी को महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने और जीविका के लिए कारगर साबित होगी।
मुख्य आयोजनकर्ता संदीप कौर और चरणजीत कौर का कहना है कि महिलाओं को अपने कला का प्रदर्शन करने तथा उनके द्वारा बनाये गयी हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शनी सह विक्रय का लाभ मिल सके। महिलाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षित करना भी उनका उद्देश्य है, ताकि वे घरेलु कार्यों के अलावा भी वस्तुएं बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। प्रदर्शनी का समापन रविवार 29 अक्टूबर को होगा।

उद्घाटन मौके पर प्रदर्शनी में अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू , महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छिटे, मनोहर सिंह मित्ते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची समेत साकची सिख नौजवान सभा के चेयरमैन सरदार प्रितपाल सिंह, जसप्रीत कौर, गोल्डी सिंह, संजू सिंह और गौरी बांगड़े उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button