FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो में 250 करोड़ में बनेगा शहर का पहला फ्लाई ओवर ब्रिज, मिलेगी जाम से मुक्ति


जमशेदपुर। झारखंड सरकार की ओर से मानगो में शहर का पहला ओवर ब्रिज बनने जा रहा है, जिससे आम लोगों को घंटो जाम से मुक्ति मिलेगी। इस फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण में ढाई सौ ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस फ्लाईओवर ब्रिज को बनवाने में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं सरकार के आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। विदित हो कि अभी मांगो ब्रिज से गुजरने में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कभी कभी घंटों देर तक जाम का सामना करना पड़ता है।

मानगो वन विभाग पायल सिनेमा हॉल से शुरू होगा निर्माण

मानगो वन विभाग स्थित पायल सिनेमा हॉल के पास से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा और स्वर्णरेखा नदी पुल होते हुए साकची बस स्टैंड गोल चक्कर होते हुए पुराना कोर्ट मरीन ड्राइव तक जाएगा।

Related Articles

Back to top button