FeaturedJamshedpurJharkhand

जेएनएसी के महिला समूह को एक लाख का ऋण स्वीकृत

जमशेदपुर: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसईपी-आई घटक के तहत बिरसानगर थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तगर्त महिला समूह को एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। बिरसानगर जोन नं0-3 के नमः स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये का ऋण इंडियन ओवरसीज बैंक, बारीडीह द्वारा स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड का वितरण
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के पोर्टल पर डालकर जॉब कार्ड तैयार किया गया है। जिसे संबंधित श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा आंगनबाडी के माध्यम से निबंधित श्रमिकों को जाब कार्ड का वितरण किया गया।
ऋण वितरण कार्य में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता चौधरी तथा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जाब कार्ड का वितरण सामुदायिक संसाधन सेविका संतु साव एवं यशोदा देवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button