FeaturedJamshedpurJharkhand

मुख्यमंत्री की कुर्सी को म्यूजिकल चेयर बना दिया : अनिल मोदी

जमशेदपुर। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन द्वारा पुनः मुख्यमंत्री पद संभालने को सोरेन परिवार की सत्ता लोलुपता करार दिया है।उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन ने झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी को म्यूजिकल चेयर बनाकर छोड़ दिया है।यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है।उन्होंने झारखंड के इस सत्ता परिवर्तन को सोरेन परिवार की अघोषित राजशाही करार दिया है।उन्होंने प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा की झामुमो ने एक समर्पित कार्यकर्ता का अपमान किया है।पहले भी झामुमो ने उन्हें मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाया था।यदि सोरेन परिवार के घर देवरानी जेठानी के बीच सत्ता संघर्ष नहीं होता तो चंपाई सोरेन कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाते।यह प्रकरण झामुमो के कार्यकर्ताओं के लिए एक सबक है।उन्होंने कहा की हेमंत सोरेन परिवार ने यह साबित कर दिया की झामुमो एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि पारिवारिक जागीर है।प्रदेश की भोली भाली जनता झामुमो की सत्ता लोलुपता को समझ रही है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।उन्होंने कहा इस कुर्सी बदल गेम से कोल्हान के हितों पर भी प्रतिकूल असर होगा।

Related Articles

Back to top button