FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड में खिलाड़ियों के लिए असीम संभावनाएं हैं : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर। गुड़ाबांन्दा प्रखंड अंतर्गत मुड़ाकाटी पंचायत के महाबीर एफसी फूटबॉल टीम के खिलाड़ियों को झामुमो नेता श्री महावीर मुर्मु ने जर्सी सेट देकर प्रोत्साहित किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आगे हर संभव सहयोग किया जायेगा। खिलाड़ी अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी। वर्तमान सरकार भी हर संभव सहयोग देते हुए खिलाड़ियों को नौकरियों में सीधे नियुक्ति दे रहे हैं।
मोके पर राम चंद्र हाॅंसदा, 20 सूत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम, पंचायत अध्यक्ष दासमाथ सोरेन, सचिव साहेबराम सोरेन, सह सचिव संजीत मुण्डा, कोषाध्यक्ष हाडीराम सोरेन,बंकिम सोरेन, ग्राम प्रधान भीम सोरेन, मनोज तांती,करण कालिंदी, फूटबॉल टीम के कप्तान संजीत टुडु, संजय टुडु,विजय टुडु, समेत सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button