FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मासांत पर्व से पहले राशन का वितरण हो : विजय सामाड

चक्रधरपुर : कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह सामाड के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चक्रधरपुर एक मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र के मध्यम से बताया मासांत पर्व से पहले ही प्रखंड के सभी कार्ड धारियों को राशन दुकान दार के द्वारा राशन वितरण कराने का मांग रखा। ताकि राशन की कमी से मासांत पर्व मनाने में कार्डधारियों को किसी तरह की असुविधा उत्पन्न न हो। गोदाम से राशन उठाव होने के बाद भी कुछ दुकानदारों ने मनमानी तरीका से राशन का वितरण करते हैं एवं अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं अगर उनको दुकानदार चलना है तो सबसे पहले कार्डधारियों के बीच राशन वितरण में रुचि लेना चाहिए। उसके बाद ही अन्य कार्यों करना चाहिए। प्रतिनिधि प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हासदा, प्रखंड कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, राम गुईया, मुदेश महतो,कुदराय सिजुई आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button