मारवाड़ी महिला समिति ने चार जोड़ों का विवाह करवाया

चाईबासा। नए गायत्री शक्तिपीठ टूंगरी में मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से गायत्री परिवार की बहनों के सहयोग से मंझारी कुमारडुंगी ,तांत नगर , चाईबासा के चार वर वधू का हिंदू रीति से विवाह कराया गया इस मौके पर घरेलू जरूरत का सामान्य प्रत्येक जोड़े को एक बक्सा ,चादर, पेंट शर्ट पीस साड़ी गगरा, परात, कंबल, दरी मच्छरदानी आर्टिफिशियल ज्वेलरी रामायण राम दरबार की फोटो कुर्ता पजामा टॉवल आदि बहुत सी सामग्री दी गई।
गायत्री परिवार से बहुत सी कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थीं।महिला शक्ति द्वारा ही विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई एवं विवाह कराया गया गायत्री परिवार की बहन चंचल गुप्ता जी ने बहुत ही सुंदर तरीके से विवाह का महत्व बताया और हम सभी को बहुत सहयोग दिया।
आए हुए गांव से सभी लोगों को सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का खाना देकर विदा किया गया। समिति द्वारा जून 2023 में भी 19 जोड़ों का विवाह करवाया गया था इस मौके पर अध्यक्ष कविता शर्मा सहित बहुत सी बहनें हेमलता कांता बबीता सोनी ममता संगीता अनीता प्रभा मीना, विनीता उषा मंजू करुणा रेनू सरिता आदि उपस्थित थीं।